कमरा

मेरा कमरा
बिखरे कागज
बिखरे कपड़े
और वो लगाती है अधिकार भरी झिड़की।
और मन के भीतर बिखरा ककहरा
कहीं कांच सा-कहीं किरिच सा
रात के सन्नाटे मे
मैं
उन्हें
पुकारता हूं
पुचकारता हूं
उनको कविता बनाता हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *